गोवा में 243 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

अवैध अप्रवासियों को पकड़ने के लिए छापे की यह दूसरी सबसे बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले पणजी के बाहरी इलाके में मारे गए छापे में करीब 100 अवैध अप्रवासियों को पकड़ा गया था। छापे की कार्रवाई में शामिल निरीक्षक नोलास्को रापोसो ने बताया यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए की गई है।
गोवा पुलिस राज्य की 105 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना के लिए सभी ट्रालर मालिकों से संपर्क कायम कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी ट्रालर मालिकों से अपने पहचान पत्र हमेशा साथ रखने के लिए कहा गया है।
यदि वे ऐसा करने में विफल रहे तो उनकी नौकाएं तुरंत जब्त कर ली जाएंगी। जहां नौसेना और तटरक्षक बाहरी समुद्र में निगरानी कर रहे हैं, वहीं गोवा पुलिस 12 नौकाओं की मदद से तटीय इलाकों की सुरक्षा मजबूत करने के प्रयास में है। इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications