सेंसेक्स में 304 अंकों की गिरावट

एक तरफ जहां भारतीय शेयर बाजारों गिरावट देखी जा रही है तो दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर भी जबरदस्त गिरवाट है। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार के मुकाबले 304.04 अंक लुढ़क कर 8,535.83 पर खुला। सुबह 10.05 बजे सेंसेक्स 261.17 अंक गिरकर 8,578.70 पर कारोबार कर रहे थे।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सोमवार के मुकाबले 10 अंक गिरकर 2,672.90 पर खुला। सुबह 10.05 बजे निफ्टी 76.55 अंक की भारी गिरावट के साथ 2,606.35 पर कारोबार कर रहा था।


Click it and Unblock the Notifications