एयर इंडिया के किराए में कटौती

कंपनियां मौजूदा समय में 750 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए प्रत्येक यात्री से 2,350 रुपये और उससे अधिक दूरी के यात्रियों से 3,100 रुपये ईंधन अधिभार वसूलती हैं।
जून में विमान कंपनियों ने 750 किमी. तक की यात्रा करने वाले यात्रियों से अधिभार में 300 रुपये और उससे अधिक दूरी के यात्रियों के अधिभार में 550 रुपये की वृद्धि की थी। तेल कीमतों में गिरावट आने के बाद एयर इंडिया ने अधिभार में कमी की है। सरकारी तेल कंपनियों ने 15 नवंबर को हवाई ईंधन के मूल्यों में 12 प्रतिशत की कटौती की थी।
एयर इंडिया के अध्यक्ष रघु मेनन ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि वर्तमान स्तर को देखते हुए कहा जा सकता है कि मध्यावधि में विमानन ईंधन की कीमतों में और राहत मिलेगी। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि ईंधन प्रभार में कटौती से यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
हालांकि निजि कंपनियों ने अबतक अपने किराए में कमी नहीं की है। बहरहाल विश्लेषकों का मानना है कि सरकारी कंपनी के किराया घटाने के बाद निजी विमान कंपनियों पर भी दबाव बढ़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications