सेना के भर्ती शिविर में भगदड़, 2 मरे
अमृतसर, 1 दिसम्बर: अमृतसर के पास सेना के एक भर्ती शिविर में सोमवार को भगदड़ मचने से कम से कम दो युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक खासा छावनी में लगे भर्ती शिविर के दरवाजे जैसे ही खोले गए तो सैकड़ों की तादाद में नवयुवकों ने तेजी से अंदर जाने का प्रयास किया। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें दो युवकों ने अपनी जान गवां दी।
अमृतसर के पुलिस प्रमुख कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया के भगदड़ में कई युवक घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
