आर आर पाटिल ने दिया इस्तीफा

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को भी आज इस्तीफा देना पड़ सकता है। आर-आर पाटिल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री विलासराव को भेज दिया है। पाटिल ने कहा कि उन्होंने यह इस्तीफा अपनी अंतरात्मा की आवाज पर दिया है।
जबकि मुम्बई धमाकों के बाद पाटिल ने एक बयान में कहा था कि मुम्बई जैसे बड़े शहरों में छोटी घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद मीडिया ने जमकर उनकी आलोचना की। सभी समाचार चैनलों और अखबारों ने आर-आर पाटिल और विलासराव देशमुख के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
इस मामले में जनता में भी गुस्सा भड़क गया और लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारे लगाए। अबतक पाटिल कह रहे थे कि मुम्बई के हमले पर उनके इस्तीफा देने का कोई सवाल नहीं है, वे किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं देंगे।
आर-आर पाटिल ने नवंबर 2004 में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था। वह नेशनल कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र यूनिट के प्रमुख भी हैं। पाटिल इससे पहले राज्य के गृहमंत्री भी रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
