भारत से एकजुटता जताने आएंगी राइस

इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस को भारत का दौरा करने और अमेरिकी एजेंसियों से मुंबई के आतंकवादी हमलों की जांच में मदद देने को कहा है।
मुंबई हमले के बाद बुश ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से दूसरी बार टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से निपटने के लिए अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता गोर्डन जॉनड्रो ने बताया कि बुश ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने सभी विभागों और संघीय एजेंसियों को मुंबई हमलों के बाद भारत को सभी संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही है।
बुश ने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय जनता इस हमले के झटके से उबरने में सफल होगी।


Click it and Unblock the Notifications
