पाकः भारतीय सीमा पर सैनिक भेजने की तैयारी

अमरीकी अखबार वाल स्ट्रीट जनरल में आज पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा नई दिल्ली में पाकिस्तानी दूतावास के उच्चपदस्थ सूत्रों ने भी इन अटकलों को पुष्ट की।
अखबार में कहा गया है कि मुंबई हमले को लेकर भारत का पाकिस्तान के प्रति बढता आक्रोश दोनों देशों के बीच तनाव का कारण बन रहा है और इसके मद्देनजर आने वाले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण होंगे। साथ ही नई दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिकों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि अगर तनाव कम नहीं हुआ तो पश्चिमी पाकिस्तान में अफगान सीमा पर तैनात एक लाख सैनिकों को पूर्वी छोर पर कश्मीर से लगी सीमा पर भेजा जा सकता है।
हालांकि अधिकारियों ने यह भी कहा कि सब कुछ भारत पर निर्भर करेगा और पाकिस्तान की कोशिश होगी कि इस तरह की नौबत न आए।
साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो दोनों देशों के बीच जारी शांति प्रक्रिया को धक्का लगेगा। दूतावास के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की ओर से इस दिशा में नाटो और अमरीकी अधिकारियों से भी बात चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications
