शोभराज ने फिर लगाई संयुक्त राष्ट्र से गुहार

इस 64 वर्षीय अपराधी ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के सामने 1966 में भी संधि के अनुसार नागरिक अधिकारों के लिए आवेदन दिया है।
उसने अमेरिकी पर्यटक की हत्या के लिए दोषी ठहराए जाने और 20 वर्ष की जेल की सजा दिए जाने के बाद, वर्ष 2004 में भी संयुक्त राष्ट्र से अपने मानवाधिकारों के हनन को रोकने के लिए अपील की थी।
पेरिस में शोभराज की वकील इसाबेल काउटेंट पियरे ने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र समिति में एक शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल को बिना सबूतों के काठमांडू में कैद में रखा गया है।
शिकायत में नेपाल के न्यायिक अधिकारियों पर शोभराज की अपील पर सुनवाई में विलंब करने का भी आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि शोभराज अपने कारनामों की वजह से हमेशा से ही मीडिया की सुर्खियों में बने रहे हैं। भारत की तिहाड़ जेल में सजा काट चुके चार्ल्स ने जेल के कर्मचारियों को बर्थ-डे केक में नींद की दवाई खिलाकर जेल से भागने की कोशिश भी की थी।
इससे पहले चार्ल्स अपनी 20 वर्षीय नेपाली प्रेमिका से शादी करने की भी इच्छा जता चुके हैं। जिससे मीडिया में इश मामले की काफी चर्चा हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications
