बंग्लादेशः भ्रष्टाचारी राजनेता चुनाव के लिए अयोज्ञ
ढ़ाका, 1 दिसम्बरः बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने अपने एक ऐतिहासिक फैसले में भ्रष्टाचार के आरोपी 70 से अधिक प्रमुख राजनेताओं को जिन्हें कम से कम दो वर्षों के लिए सजा सुनाई जा चुकी है उन्हें चुनाव लड़ने के अयोज्ञ घोषित कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने इमर्जेंसी पावर रूल्स (ईपीआर) के तहत चली अदालती कार्यवाही के बाद कल दिए गए इस निर्णय में करीब 75 राजनेताओं को भ्रष्टाचार के आरोप में नाकाबिल करार दिया है। देश में आम चुनाव आगामी 29 दिसम्बर को होने हैं।
न्यायालय का यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि सजा पाए राजनेताओं में से ज्यादातर नेता देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) तथा उनकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी शेख हसीना की अवामी लीग के हैं।
न्यायाधीश नजमुन आरा सुलताना तथा एम रेजौल हक की पीठ ने यह फैसला जेल में बंद बीएनपी के प्रमुख नेता तथा पूर्व मंत्री नजमुल हुदा द्वारा ईपीआर के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका को निस्तारित करते हुई दिया।
हुदा ने ईपीआर के उन प्रावधानों को चुनौती दी थी जिनके तहत आपात्काल में लागू कानून के अंतर्गत दायर मामलों में दोषी ठहराए गए किसी व्यक्ति को चुनाव लड़ने के अयोज्ञ घोषित किया जा सकता है।
उच्च न्यायालय का यह निर्णय गृह मंत्रालय द्वारा 103 ऐसे राजनेताओं को अयोज्ञ घोषित करने के लिये चुनाव आयोग को सूची भेजे जाने के बाद आया है जिन्हें भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में दोषी ठहराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
