मुम्बई हमलाः टाटा बोर्ड की बैठक टली
मुम्बई, 1 दिसंबरः टाटा स्टील ने आज कहा कि मुम्बई में आंतकी हमले की वजह से उसने अपने निदेशक मंडल की बैठक से जुड़े कार्यक्रम में परिवर्तन किया है।
कंपनी की पहली छमाही एवं 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के परिणाम पर चर्चा करने के लिये निदेशक मंडल की बैठक 28 नवंबर को प्रस्तावित थी।
टाटा स्टील ने बम्बई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) को दी जानकारी में बताया है कि कंपनी निदेशक मंडल की बैठक की तारीख की घोषणा आगे करेगी।


Click it and Unblock the Notifications
