हांगकांग में हर हफ्ते घट रही नौकरियां
हांगकांग, 1 दिसम्बरः वैश्विक आर्थिक संकट के कारण हांगकांग में नौकरियां में तेजी से कटौती हो रही है। पिछले छह सप्ताह में यहां लगभग छह हजा़र नौकरियां खत्म हो चुकी हैं और यह सिलसिला प्रति सप्ताह 1,000 नौकरियों की दर से जारी है।
समाचार पत्र 'साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट' द्वारा किए गए एक अध्ययन के हवाले से पता चला कि यहां आने वाले समय में लगभग 4,600 और नौकरियां खत्म की जाएंगी।
मंदी के कारण सबसे ज्यादा नौकरियां वित्तीय क्षेत्र में घटी हैं। इस क्षेत्र में अब तक 1,780 नौकरियां खत्म हो चुकी हैं। संपत्ति और विनिर्माण उद्योग के क्षेत्र में अब तक 1,300 नौकरियां गई हैं। रेस्टोरेंट उद्योग में 1,029 नौकरियां और रिटेल उद्योग में 929 नौकरियां गई हैं।
समाचार पत्र ने कहा कि मंदी का एक प्रभाव यह भी हुआ है कि विदेशी प्रवासी पहले की अपेक्षा तेज गति से हांगकांग से अपने-अपने देशों को वापस जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
