नीलामी में रिकार्ड दाम पर बिकी फ्रेंच वाइन

क्रिस्टीज द्वारा जारी एक वक्तव्य के अनुसार शनिवार को हुई नीलामी में चाटेउ लतूर की 1961 में बनी पाउल्लिक को 1,70,340 डॉलर में जबकि 1959 में बनी पाउल्लिक की 12 बोतलें 1,16,140 डॉलर में बिकीं।
क्रिस्टीज में वाइन खंड के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख डेविड एल्सवुड, "हमें इस बार जबरदस्त सफलता मिली है और लगभग 60 फीसदी वाइन अनुमानित से ज्यादा कीमत में बिकी है।" उन्होंने बताया कि एशियन खरीदारों ने भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और वाइन की अच्छी कीमत चुकाई।
उन्होंने बताया कि चाटेउ लातूर की 98 फीसदी शराब बिक गई। यह वाइनरी पश्चिमोत्तर बोर्डेक्स में स्थित है। हांगकांग सरकार द्वारा इस साल वाइन ड्यूटी हटा लेने का भी काफी असर इस बिक्री पर पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications
