चिदंबरम को महंगाई कम होने की उम्मीद

नई दिल्ली, 1 दिसम्बरः वित्तमंत्री का पद छोड़कर गृह मंत्रालय संभालने जा रहे पी. चिदंबरम ने देश के आर्थिक विकास दर के स्थिर रहने और निकट भविष्य में महंगाई कम होने की उम्मीद जताई।

चिदंबरम ने उम्मीद जताई कि यद्यपि अर्थव्यवस्था में अस्थायी मंदी आ सकती है लेकिन देश की आर्थिक विकास दर संतोषजनक रहेगी। वित्त मंत्रालय में कामकाज निपटाकर गृह मंत्रालय जाने से पहले संवाददाताओं से उन्होंने कहा हमारी विकास दर संतोषजनक रहेगी मुद्रास्फीति की दर में नरमी आएगी।

चालू वित्त वर्ष के दौरान 7-8 फीसदी की विकास दर का भरोसा जताते हुए चिदंबरम ने कहा भारत के मामले में विकास दर मामूली तौर पर घटेगी और मंदी नहीं आएगी। गौरतलब है कि चिदंबरम को कल गृह मंत्री नियुक्त किया गया जबकि वित्त मंत्रालय का पोर्टफोलियो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्वयं देखेंगे।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री वित्त का पोर्टफोलियो किसी और से बेहतर देख सकते हैं और मुझे भरोसा है कि देश के लोग जब संप्रग सरकार का पिछला पांच वर्ष देखेंगे तो वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आर्थिक निष्पादन की सराहना करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+