बुश ने व्यक्त किया भारत के प्रति पूरा समर्थन
वाशिंगटन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने मुंबई हमलों के बाद भारत के प्रति पूरा समर्थन व्यक्त करते हुए कहा है कि विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ है।

बुश ने एक वक्तव्य में कहा, "हत्यारों ने बेहद हिंसक और क्रूर कार्रवाई की लेकिन आतंकवाद कभी जीत नहीं सकता। भारत के लोग मजबूत है उन्होंने एक जीवंत लोकतांत्रिक राष्ट्र का निर्माण किया है और वे इस संकट से निपटने में सक्षम हैं।"
बुश ने कहा कि अमेरिका समेत दुनिया भर के देश मानवता के खिलाफ हुए इस अपराध में भारत के साथ हैं। उन्होंने मुंबई हमलों के शिकार लोगों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।
बुश ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस और भारत में अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुंबई की स्थितियों की समीक्षा भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*