स्काटलैंड यार्ड के जासूस मुंबई में

अमेरिकी समाचार चैनल 'सीएनएन' ने खबर दी है कि ब्रिटेन के जासूस भारतीय एजेंसियों की मदद के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि कितने ब्रिटिश जासूस इस वक्त मुंबई में मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक मुंबई को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों में से एक के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।
वहीं दूसरी ओर अमेरिका भी अपने लोगों को भारत भेजने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि इस हमले में उसके कम से कम तीन नागरिक हताहत हुए हैं।
गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई और 327 घायल हो गए।


Click it and Unblock the Notifications