पाक ने की संयुक्त जांच की पेशकश: शरीफ
पाकिस्तान, 29 नवंबरः मुम्बई में हुए आतंकवादी हमले की जांच के लिए पाकिस्तान ने सहयोग की पेशकश की है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ का कहना है कि पाकिस्तान ने भारत से मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की संयुक्त जांच की पेशकश की है।
शरीफ ने मुम्बई हमले के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगाने पर भारत को संयम बरतने की सलाह देते हुए शरीफ ने कहा कि भारत को जल्दबाजी में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए, बल्कि जांच में आए नतीजों का इंतजार करना चाहिए।
दोनों देशों को संकट और विवाद की घड़ी में एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबेराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में लगभग 150 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए।


Click it and Unblock the Notifications