आईएसआई प्रमुख नहीं आएंगे भारत

गौरतलब है कि मुम्बई हमलों में पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ होने की पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से आईएसआई प्रमुख को भारत भेजने को कहा था। ताकि मुंबई हमले के बारे में मिले सबूत उनको दिखाए जा सकें।
पहले तो गिलानी आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शुजा पाशा को भारत भेजने के लिए तैयार हो गए लेकिन बाद में गिलानी के कार्यालय ने कहा कि पाशा के बजाय अब उनके सहायक को भारत के दौरे पर भेजा जाएगा।
अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आईएसआई का अधिकारी कब तक नई दिल्ली पहुंचेगा।












Click it and Unblock the Notifications