भारत को समर्थन जारी रखेगा अमरीकाः बुश

बुश ने कल रात यहां जारी वक्तव्य में इन हमलों में तीन अमरीकी नागरिकों के मारे जाने पर दुख वयक्त करते हुए कहा कि "हम आतंकवादियों के खिलाफ मुहिम में सहयोग जारी रखेंगे"। इनके पास हिंसा और नाउम्मीदी के सिवाय कुछ नहीं है।
बुश ने कहा कि उन्हें इस घटना से काफी निराशा हुई है और अमरीका भारत में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।
राष्ट्रपति निर्वाचित बराक ओबामा ने भी भारत में अमरीकी नागरिकों के बारे में बुश प्रशासन के प्रयासों का समर्थन किया है।ओबामा ने एक वक्तव्य में कहा कि अमरीका को इस समय भारत सहित उन सभी देशों के साथ होना चाहिए जो आतंकी ढांचे को ढहाने और उनकी दूषित सोच के सफाए के लिए प्रतिबद्ध है।


Click it and Unblock the Notifications