मजबूत की जाएगी तटीय सुरक्षा

सरकार ने समुद्री तटों पर चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया है। सभी बंदरगाहों की सुरक्षा और बढ़ायी जाएगी, जिसके लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की नियुक्ति भी की जाएगी।
इससे यह भी साफ हो गया है कि तटीय सुरक्षा यदि मजबूत होती तो शायद यह हमला टल सकता था। केंद्र सरकार के इस फैसले की जानकारी महाराष्ट्र के ख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने दी।
एनएसजी की तर्ज पर एक और दस्ता
होटल ताज, होटल ट्राइडेंट और नरीमन हाउस पर हुए आतंकी हमलों के खिलाफ कार्रवाई समाप्त होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि कि महाराष्ट्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) की तर्ज पर एक और दस्ता तैयार करेगा।
देशमुख के मुताबिक यह दस्ता खासतौर पर आतंकवाद के विरुद्ध लड़ने लिए तैयार किया जाएगा।
पांच हजार लोगों को मारने का था प्लान
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री आर आर पाटिल ने प्रेसवार्ता में कहा कि यह हमला पड़ोसी देश पाकिस्तान द्वारा समर्थित था। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को प्राप्त सबूतों के आधार पर यह बात सिद्ध भी हो गई है।
इसके साथ पाटिल ने महाराष्ट्र में सुरक्षा बढ़ाये जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि समुद्री रास्ते से कुल दस आतंकवादी आये थे, जिनमें से नौ मारे गये हैं और एक पकड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications