हमले के बावजूद शेयर बाजारों में बढ़त

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' इस सप्ताह 61.65 अंकों (2.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 2,755.10 पर बंद हुआ। पिछले शुक्रवार को निफ्टी 2,693.45 पर बंद हुआ था। बीएसई मिडकैप सूचकांक इस सप्ताह 30.09 अंकों (1.05 प्रतिशत) की मामूली गिरावट के साथ 2,885.76 पर बंद हुआ।
बीएसई का स्मालकैप सूचकांक भी 86.15 अंकों (2.54) गिरावट के साथ इस सप्ताह 3,304.61 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह स्मालकैप 3,390.76 पर बंद हुआ था।
दिल्ली स्थित वित्तीय सेवा कंपनी सोप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कपूर ने कहा कि पिछले चार सप्ताहों की बाजार की प्रवृत्ति से पता चलता है कि यह अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। अब यह लगातार 9,000 के स्तर के आसपास ही कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications