तेल कंपनियों के अधिकारियों की हड़ताल

उनकी इस घोषणा को देखते हुए पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अधिकारियों से हड़ताल पर न जाने की अपील करते हुए कहा है कि अधिकारियों को जिम्मेदारी पूर्ण व्यवहार करना चाहिए और आम जनता को परेशानी से बचाना चाहिए।
हालांकि पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा और कंपनियों के चेयरमैन की अपील के बाद यह माना जा रहा है कि ज्यादातर अधिकारी हड़ताल के मूड में नहीं हैं।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस सचिव आर.एस. पांडेय ने यहां मंत्रालय में तेल कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और कहा कि तेल कंपनियों के अधिकारियों को पहले ही अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय उपक्रमों के लिए हाल में मंजूर किए गए वेतन पैकेज में अधिकारियों के वेतन में साढे चार लाख रुपए से लेकर आठ लाख रुपए सालाना तक की वृद्धि हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications