असम में बर्ड फ्लू, 12,000 मुर्गियां मारी गईं
गुवाहाटी, 29 नवंबर (आईएएनएस)। क्षेत्र में बर्ड फ्लू वायरस फैलने के बाद असम में अनुमानित 60,000 मुर्गियों और बत्तखों में से 12,000 को मार दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी।
कामरुप जिले के पशु चिकित्सा विभाग के निदेशक मनोरंजन चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि 12,000 मुर्गियों और बत्तखों को मार दिया गया है।
इन पक्षियों को एकत्र करने के लिए 20 दलों को नियुक्त किया गया है। हर दल में एक पशु चिकित्सक सहित सात व्यक्ति शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने परीक्षण के बाद गुरुवार को इस इलाके में बर्ड फ्लू के फैलने की पुष्टि कर दी थी। इस इलाके में बर्ड फ्लू के कारण 300 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का दल संक्रमित पक्षियों को एकत्र करने में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहा है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन को भय है कि बर्ड फ्लू के एच5एन1 वायरस आसानी के साथ मानवों को संक्रमित कर सकते हैं, इससे खतरनाक महामारी फैल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications