हमले में होटल कर्मियों की संलिप्तता नहीं

कंपनी के मुख्य कार्यकारी रेमंड बिक्सन ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "यहां मैं साफ कर देना चाहूंगा कि जांच अधिकारियों की तरफ से हमें जो संकेत मिले हैं, उसमें इस हमले में होटल के किसी कर्मचारी की संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है।''
बिक्सन ने कहा, "हम जांच कर रहे अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहे हैं।'' बिक्सन ने कहा, "जब तक होटल में एनएसजी के लोग छान-बीन कर रहे हैं, तब तक अंदरूनी परिस्थिति के आंकलन की प्रक्रिया नहीं शुरू की जा सकती। जब भी संभव हो पाएगा हम इस बारे में पूरी जानकारी मुहैया कराएंगे।''
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications