मुंबई हमला : प्रधानमंत्री ने की सैन्य प्रमुखों के साथ बैठक
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को सैन्य और खुफिया प्रमुखों के साथ इस तरह की घटनाओं को भविष्य में रोकने और देश की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए एक बैठक की।
मुंबई की घटना पर शुरू से ही व्यक्तिगत रूप से नजर रखने वाले प्रधानमंत्री तटीय सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए रणनीति बनाना चाहते हैं।
बैठक में रक्षा सचिव विजय सिंह, गृह सचिव मधुकर गुप्ता, सेना प्रमुख दीपक कपूर, नौसेना प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल होमी मेजर, तटरक्षक बल के महानिदेशक एडमिरल आर. एफ. कान्ट्रेक्टर और खुफिया ब्यूरो के प्रमुख पी. सी. हल्दर मौजूद थे।
इस बैठक से पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने भी शीर्ष सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों की एक बैठक ली।
प्रधानमंत्री ने रविवार को अपने निवास पर सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है, ताकि मुंबई की घटना के बाद की स्थिति पर विचार-विमर्श किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications