भारतीय यहूदी नेता ने कहा, यह भारत के यहूदी समुदाय पर हमला है
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के एकमात्र यहूदी सिनागॉग (पूजा स्थल) के मानद सचिव और रब्बी (धार्मिक शिक्षक) ने मुंबई के नरीमन हाउस पर हुए हमले को भारत के यहूदी समुदाय पर हमला करार दिया है।
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के एकमात्र यहूदी सिनागॉग (पूजा स्थल) के मानद सचिव और रब्बी (धार्मिक शिक्षक) ने मुंबई के नरीमन हाउस पर हुए हमले को भारत के यहूदी समुदाय पर हमला करार दिया है।
दिल्ली के जूदाह हयाम सिनागॉग के मानद सचिव और रब्बी इजेकिल इसैक मालेकर ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "इस घटना से भारत के यहूदी समुदाय की सुरक्षा को लेकर हमारी चिंता बढ़ गई है। आतंकवादियों ने सोची समझी योजना के तहत नरीमन हाउस पर हमला किया। अब हम दिल्ली में इस पूजा स्थल की सुरक्षा को लेकर भी चौकसी बरतेंगे।"
उन्होंने कहा कि यहूदी समुदाय को सुरक्षा का पुख्ता भरोसा दिए जाने की जरूरत है। भारत में करीब 5 हजार यहूदी हैं, जिनमें से 4 हजार मुंबई में रहते हैं। इजरायल की बचाव सेवा जाका ने नरीमन हाउस में छबाद जेविश सेंटर के रब्बी गैव्रिएल होल्ट्जबर्ग, उनकी पत्नी रिवका और तीन अन्य यहूदियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
रब्बी ने बताया कि इस हमले में मारे गए यहूदियों की याद में 5 दिसंबर को विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। यह प्रार्थना सभा इसी सिनागॉग में होगी। उन्होंने कहा कि इजरायली दूतावास के अधिकारी, मारे गए यहूदियों के दोस्त और शुभचिंतक उनके संपर्क में हैं, लेकिन अभी तक भारत सरकार के अधिकारियों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications