मुंबई हमला : रतन टाटा ने होटल ताज का जायजा लिया

मुंबई/नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने 105 वर्ष पुराने होटल ताज में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीन दिन तक भीषण मुठभेड़ में होटल को पहुंचे व्यापक नुकसान का जायजा लिया।

'इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हैरिटेज' (आईएनटीएसीएच) ने भी कहा है कि वह होटल ताज का पुराना गौरव लौटाने में अपनी विशेषज्ञता की पेशकश करने को तैयार है। टाटा समूह ने कहा है कि वह होटल के हरेक हिस्से को उसका पुराना गौरव लौटाएगा।

आईएनटीएसीएच की दिल्ली शाखा के संयोजक ए. जी. कृष्णा मेनन ने आईएएनएस से कहा, "होटल ताज के साथ हमाार कोई समझौता नहीं है लेकिन आईएनटीएसीएच मुंबई के इस होटल का पुराना गौरव लौटाने में मदद करने का इच्छुक है। हमारे पास विशेषज्ञता है और हम इस ऐतिहासिक इमारत का गौरव बहाल कर सकते हैं।"

गौरतलब है कि होटल ताज को मेहमानों के लिए 16 दिसंबर 1903 को खोला गया था। इस होटल में 565 कमरे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+