अमेरिकी खुफिया एजेंसी को मुंबई हमले में लश्कर पर शक

वाशिंगटन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। इस बात के काफी अधिक प्रमाण हैं कि मुंबई के आतंकवादी हमलों के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर ए-तैयबा का हाथ है। समाचार पत्र न्यूयार्क टाइम्स ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से शनिवार को यह खबर दी।

अखबार का कहना है कि खुफिया अधिकारियों ने माना कि अभी इसे साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि कौन संगठन इस हमले के लिए जिम्मेदार है।

फिर भी पिछले दो दिनों में जो भी प्रमाण एकत्र किए गए हैं, उनसे लश्कर ए-तैयबा और एक अन्य आतंकी संगठन जैश ए-मोहम्मद की भूमिका का संकेत मिलता है।

अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का मानना है कि लश्कर ने पहले पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई से प्रशिक्षण हासिल किया था। परंतु इस हमले में पाकिस्तान सरकार या उसकी किसी एजेंसी का हाथ होने की संभावना काफी कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+