ईरान के लिए जासूसी करने पर ब्रिटिश कारपोरल को जेल
लंदन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में एक शीर्ष ब्रिटिश जनरल के साथ काम करने वाले एक दुभाषिए को ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में 10 वर्ष के जेल की सजा सुनाई गई है।
लंदन, 29 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में एक शीर्ष ब्रिटिश जनरल के साथ काम करने वाले एक दुभाषिए को ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में 10 वर्ष के जेल की सजा सुनाई गई है।
ईरान में जन्में 45 वर्षीय डेनियल जेम्स को वर्ष 2006 में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं के प्रमुख डेनियल रिचर्ड के साथ काम कर रहा था।
उसे ब्रिटेन के सरकारी गोपनीयता कानून के तहत तीन सबसे गंभीर आरोपों में से एक 'शत्रु को सूचनाएं देने' के आरोप में दोषी ठहराया गया। लंदन के ओल्ड बेली क्रिमिनल कोर्ट ने उसे सजा सुनाई। ब्रिटिश सेना में कारपोरल जेम्स ने इन आरोपों से इंकार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications