आतंकवादी हमले के बावजूद शेयर बाजारों में बढ़त (साप्ताहिक समीक्षा)
मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आतंकवादी हमले के बावजूद इस सप्ताह सेंसेक्स में 1.99 प्रतिशत की बढ़त हुई।
मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आतंकवादी हमले के बावजूद इस सप्ताह सेंसेक्स में 1.99 प्रतिशत की बढ़त हुई।
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' शुक्रवार को 9,092.72 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह की तुलना में यह 177.51 अंक (1.99 फीसदी) अधिक है। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 8,915.21 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' इस सप्ताह 61.65 अंकों (2.29 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 2,755.10 पर बंद हुआ। पिछले शुक्रवार को निफ्टी 2,693.45 पर बंद हुआ था।
बीएसई मिडकैप सूचकांक इस सप्ताह 30.09 अंकों (1.05 प्रतिशत) की मामूली गिरावट के साथ 2,885.76 पर बंद हुआ।
बीएसई का स्मालकैप सूचकांक भी 86.15 अंकों (2.54) गिरावट के साथ इस सप्ताह 3,304.61 पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह स्मालकैप 3,390.76 पर बंद हुआ था।
दिल्ली स्थित वित्तीय सेवा कंपनी सोप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कपूर ने कहा कि पिछले चार सप्ताहों की बाजार की प्रवृत्ति से पता चलता है कि यह अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है। अब यह लगातार 9,000 के स्तर के आसपास ही कारोबार कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications