मध्य दिसंबर में चालू किए जाएंगे चंद्रयान के दो उपकरण

बेंगलुरू, 29 नवंबर (आईएएनएस)। चंद्रयान-1 के साथ गए 10 उपकरणों में से 2 को दिसंबर महीने के मध्य में चालू कर दिया जाएगा। यह जानकारी अंतरिक्ष एजेंसी के शीर्ष अधिकारी ने यहां दी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (इसरो) के अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने शनिवार को एक अंतरिक्ष सम्मेलन के अवसर पर संवाददाताओं को बताया, "सब-किलोइलेक्ट्रॉनवोल्ट(केइवी) वाले परमाणु परावर्तक विश्लेषक (एसएआरए) तथा उच्च ऊर्जा वाले एक्स-रे स्पेक्टोमीटर(एचईएक्स) को मध्य दिसंबर में चालू किया जाना है। इन दोनों उपकरणों को सूर्य के कोण के हिसाब से अनुकूल स्थिति की आवश्यकता है। बाकी अन्य आठों उपकरणों को चालू किया जा चुका है और वे ठीक से काम कर रहे हैं।''

स्वीडिस इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस फिजिक्स तथा तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र की अंतरिक्ष भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला (वीकेएससी) द्वारा सामूहिक रूप से तैयार किया गया एसएआरए चंद्रमा की संरचना का अध्ययन करेगा।

इसी तरह 16 किलोग्राम वजन वाला एचईएक्स चंद्रमा के ध्रुवीय क्षेत्रों (उत्तरी ध्रुव) का अध्ययन करेगा। यह ध्रुव बर्फ की मोटी परतों से ढंका रहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+