मुंबई हमला: ताज को तबाह करना चाहते थे आतंकवादी!
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले को लेकर एक सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या आतंकवादी इस्लामाबाद के मैरियट होटल की तरह ताजमहल होटल को भी मिट्टी में मिलाना चाहते थे।
आतंकवादी इसके लिए भारी मात्रा में गोला-बारूद लेकर होटल के अंदर भी पहुंच गए थे। होटल से आठ किलोग्राम के दो बम भी बरामद किए गए।
मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी का कहना है, "दोनों बमों को फोरंसिक जांच के लिए भेजा गया है।"
अधिकारी का कहना है कि होटल से पकड़े गए हमलावर अजमल अमीन कमाल से पूछताछ के बाद पता चला कि आतंकवादी ताज होटल को उड़ाना चाहते थे।
उधर, राज्य के उप मुख्यमंत्री आर.आर. पाटिल ने कहा है कि आतंकवादियों ने 5,000 से अधिक लोगों को मारने के मकसद से हमला किया था।
गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबेराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में 183 लोग मारे गए ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications