मुंबई हमला : हमले में ओबेराय के किसी कर्मचारी का हाथ नहीं
मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। ओबेराय ट्राइडेंट होटल के चेयरमैन पी.आर.एस. ओबेराय ने आतंकी हमले में होटल के किसी कर्मचारी की संलिप्तता से साफ इनकार किया है।
ओबेराय ने कहा कि आतंकी हमले में ओबेराय को कोई ढांचागत नुकसान नहीं हुआ है।
लेकिन, होटल दोबारा कब खोला जाएगा और हमले में कितना नुकसान हुआ, इस बारे में फिलहाल उन्होंने कुछ कहने से इनकार कर दिया।
ओबेराय ने मीडिया की उन खबरोंे को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें हमले में होटल कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका व्यक्त की गई थी।
ओबेराय ने आगे कहा कि होटल के सीसीटीवी फूटेज सुरक्षा एजेंसियों के लिए जांच में काफी मददगार साबित होंगे।
ओबेराय के अनुसार पिछले दिनों कई भारतीय शहरों तथा पाकिस्तान के मैरियट होटल में हुए हमले के बाद उन्होंने सभी ओबेराय होटलों को सुरक्षा ज्ञापन जारी किया था। उसमें उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने तथा मुख्य प्रवेश द्वारा के बाहर कोई कार न खड़ी करने की हिदायत दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications