विस चुनाव : राजस्थान के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी
जयपुर, 29 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए चार दिसम्बर को होने वाले मतदान के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र में समाज के सभी वर्गो के लिए लोकलुभावन घोषणाएं की है।
कुल 26 पन्नों के इस घोषणा-पत्र को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जारी किया। पार्टी ने गरीबी की रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए दो रुपये प्रति किलो की दर से जबकि मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए पांच रुपये प्रतिकिलो की दर से अनाज उपलब्ध कराने का वादा किया है।
पार्टी ने सस्ती बिजली और किसानों को सस्ते दर पर ऋण देने की भी घोषणा की है। पार्टी ने वादा किया है कि वह यदि सत्ता में आई तो कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में कमी लाने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना चलाएगी। इस योजना के तहत सभी कन्याओं को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रत्येक कन्या के जन्म के साथ ही सरकार उसके नाम 50, 000 रुपये की राशि जमा कराएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications