अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने का जर्मन प्रयास बेमानी : जर्मन जनरल

बर्लिन, 29 नवंबर(डीपीए)। जर्मनी के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने के अपने देश के प्रयासों पर सवालिया निशान खड़ा कर सरकार की फजीहत बढ़ा दी है। उन्होंने इस प्रयास को बेमानी करार दिया है।

बर्लिन, 29 नवंबर(डीपीए)। जर्मनी के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने अफगानिस्तान को मदद पहुंचाने के अपने देश के प्रयासों पर सवालिया निशान खड़ा कर सरकार की फजीहत बढ़ा दी है। उन्होंने इस प्रयास को बेमानी करार दिया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना की कमांडो इकाई के प्रमुख हैंस क्रिस्टोफ एमोन ने सरकार की आलोचना कर सेना के इतिहास में अप्रत्याशित मिसाल कायम की है, क्योंकि सैन्य अधिकारियों की ओर से सरकार की ऐसी खुलेआम आलोचना की परिपाटी नहीं रही है। महीनों से जर्मन सेना में सरकार के खिलाफ सुलग रहे असंतोष के बाद हैंस की यह कड़वी टिप्पणी आई है।

हैंस ने अफगानिस्तान में अमेरिका प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि इसकी तुलना में जर्मन प्रयास को बेहद तुच्छ कहा जा सकता है। उचित तो यही है कि जर्मन सरकार अफगानिस्तान में ऐसे प्रयास बंद कर दे। उन्होंने तालिबान के उदारवादी तत्वों से बातचीत शुरू किए जाने की जरूरत पर भी बल दिया।

उन्होंने जर्मन अखबार श्वाबिस्च जितुंग से बातचीत में यह टिप्पणी की थी। । उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में एक कारगर पुलिस बल गठित करने का जर्मन प्रयास भी विफल रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+