मुंबई हमला: आस्ट्रेलिया ने कहा, हम भारत के साथ हैं
सिडनी, 29 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया का कहना है कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए उसके नागरिकों का आंकड़ा बढ़ सकता है, लेकिन संकट की इस घड़ी मेंवह भारत के साथ है।
सिडनी, 29 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया का कहना है कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए उसके नागरिकों का आंकड़ा बढ़ सकता है, लेकिन संकट की इस घड़ी मेंवह भारत के साथ है।
आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री स्टीफेन स्मिथ ने आस्ट्रेलियन ब्राडकास्टिंग कार्पोरेशन के एक कार्यक्रम में शनिवार सुबह कहा, "हम इस कठिन समय में भारत के साथ खड़े हैं।"
मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में दो आस्ट्रेलियाई नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। यह आंकड़ा अभी बढ़ने की संभावना है।
स्मिथ ने कहा, " हमले में मारे गए आस्ट्रेलियाई नागरिकों की वास्तविक संख्या के बारे में अभी पुष्टि नहीं की जा सकती। अभी हमें सुरक्षा अभियान और बचाव कार्य के पूरे होने का इंतजार करना होगा।"
गौरतलब है कि बुधवार रात ताजमहल होटल और ओबेराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में लगभग 150 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications