मुम्बई हमलेः ऑपरेशन ताज पूरा

mumbai taj
मुंबई, 29 नवंबर: मुंबई में शनिवार को होटल ताज में छुपे आतंकवादियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की कार्रवाई अब अंतिम दौर में है और कार्रवाई लगभग समाप्त हो गई है। शनिवार सुबह लगभग 3.30 बजे से दो घंटे तक सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच लगातार गोलीबारी होती रही।

इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने होटल में मौजूद आतंकवादियों को मार गिराया। एनएसजी के कमांडो लगातार आतंकवादियों को निशाना बनाते रहे। होटल में एनएसजी के 200 कमांडो समेत सेना और नौसैना के सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों के खिलाफ मुहिम चलाए हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल की पहली मंजिल पर छह से सात की संख्या में एनएसजी कमांडो तैनात थे।

हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि ताज का ऑपरेशन समाप्त हो गया है लेकिन टीवी चैनलों के अनुसार होटल में मौजूद सभी आतंकवादी मारे गए हैं और अब होटल में लगी आग को बुझाने का काम किया जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो और सुरक्षाकर्मियों ने होटल ओबरॉय-ट्राइडेंट और नरीमन हाउस के को चरमपंथियों से मुक्त कराते हुए वहाँ से सभी बंधकों और फँसे हुए लोगों को छुड़वा लिया था।

शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई में कुल मिलाकर पाँच चरमपंथियों, एनएसजी के दो जवानों की मौत हुई है और एनएसजी के दो कमांडो घायल हुए हैं.

एनएसजी के महानिदेशक जेके दत्त के अनुसार होटल ओबरॉय-ट्राइडेंट में 30 नागरिकों की मौत हुई है जबकि नरीमन हाउस में पाँच लोगों को चरमपंथियों ने मार दिया है.

मुंबई में आतंकी हमलेः हर पल की खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+