आतंकवाद विरोधी मुहिम में बढ़ सकता है अमेरिका-भारत सहयोग का दायरा
वाशिंगटन, 29 नवंबर(आईएएनएस)। मुंबई में हुई ताजा आतंकवादी हमलों से भारत और अमेरिका को दहशतगर्दी के खिलाफ मुहिम में सहयोग का दायरा बढ़ाने की प्रेरणा मिल सकती है। यह कहना है दक्षिण एशियाई मामलों की जानी-मानी अमेरिकी विशेषज्ञ लीजा कार्टिस का।

हेरिटेज फाउंडेशन के एशियन स्टडीज सेंटर की वरिष्ठ शोधकर्ता कार्टिस ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुंबई का घटनाक्रम दोनों मुल्कों को क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी हमलों से मिलजुल कर निपटने की प्रेरणा दे सकता है। इस घटना में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने दोनों देशों को इस चुनौती का सामना मिलजुल कर करने को बाध्य कर दिया है।"
उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच आतंकवाद से जुड़ी खुफिया खबरों के आदान-प्रदान का सिलसिला भी बढ़ेगा। वह कहती हैं, "खुफिया जानकारियों का आदान-प्रदान करने का सिलसिला तेज भी हो गया है। अमेरिका काबुल में भारतीय दूतावास पर हमले की संभावना भांप चुका था और महीनों पहले भारत को यह सूचना दी गई थी। मीडिया भी इससे वाकिफ है। वैसे, दुर्भाग्य की बात है कि इसके बावजूद यह हमला नहीं टल सका, लेकिन भविष्य में ऐसा सहयोग रंग ला सकता है।"
उन्होंने कहा कि तालिबान और अलकायदा जैसे संगठनों के खिलाफ अभियान में ऐसा सहयोग काफी कारगर साबित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications