रॉ प्रमुख ने नहीं किया पाक दौरा- गृह मंत्रालय
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने उस खबर को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख अशोक चतुर्वेदी हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गए थे।

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तान के एक पूर्व खुफिया प्रमुख ने चतुर्वेदी की मेजबानी की थी।
एक वरिष्ठ खुफिया पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह रिपोर्ट बेबुनियाद है। भारत का खुफिया प्रमुख कैसे पाकिस्तान का दौरा कर सकता है।"
गौरतलब है कि उस रिपोर्ट में कहा गया था के चतुर्वेदी ने एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ पाकिस्तान में दो दिन बिताए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications