विस चुनाव : मुंबई हमले के साये में दिल्ली में संपन्न हुआ मतदान, छिटपुट हिंसा (लीड-4)

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के साये और कुछ स्थानों पर हुई छिटपुट हिंसा के बीच दिल्ली में विधानसभा की 69 सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ इलाकों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ स्थानों पर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में खराबी की शिकायतें भी मिली हैं। दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है।

शाम तक करीब डेढ़ करोड़ मतदाताओं में 30 फीसदी ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और 863 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद कर दिया।

शनिवार सुबह दिल्ली विधानसभा की 69 सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान आंरभ हुआ। शुरुआत में मतदान प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रही लेकिन बाद में इसमें तेजी देखी गई। हालांकि मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का असर दिल्ली के मतदाताओं पर साफ देखा गया।

तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के समर्थकों के बीच संघर्ष में 10 लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर एक मतदानकर्मी के साथ कुछ लोगों ने हाथापाई की। राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र के खयाला इलाके में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी झड़प हुई।

मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तीन मतदान केंद्रों पर गलतफहमी के कारण करीब डेढ़ घंटे मतदान बाधित रहा। भाजपा उम्मीदवार ने यहां पुनर्मतदान की मांग की है।

दिल्ली की मेयर आरती मेहरा ने आईएएनएस से कहा कि हम इस मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान चाहते हैं, क्योंकि कई लोग बिना अपना वोट डाले ही लौट गए।

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 8.30 बजे मतदान किया। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार वी. के. मल्होत्रा ने गोल डाकखाना स्थित सेंट कोलंबस विद्यालय के मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे मतदान किया।

प्रियंका गांधी ने भी निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सतबीर एस. बेदी ने आईएएनएस को बताया कि कुछ स्थानों को छोड़ सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।

मतदान के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने सुबह चार बजे से ही अपनी सेवा शुरू कर दी।

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लगभग 52,000 सुरक्षाकर्मियों को 10,993 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया। 15,00 से अधिक मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था।

कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 69 सीटों पर, वहीं भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 10 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

गौरतलब है कि राज्य के राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान नहीं हुआ क्योंकि यहां भाजपा उम्मीदवार पूरनचंद योगी ने आत्महत्या कर ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+