मुंबई हमला : नेताओं की प्रतिक्रिया

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद कमांडो कार्रवाई और बंधकों को मुक्त कराने और पूरे मसले पर शुक्रवार को दिए गए नेताओं के बयान इस प्रकार है :

मुंबई, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद कमांडो कार्रवाई और बंधकों को मुक्त कराने और पूरे मसले पर शुक्रवार को दिए गए नेताओं के बयान इस प्रकार है :

गृहमंत्री राज्य श्रीप्रकाश जायसवाल :

हमारी तटीय सुरक्षा जिस प्रकार की होनी चाहिए वैसी नहीं है, ऐसे में सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को मिलकर काम करना चाहिए। बिना राज्य सरकारों के सहयोग के यह कार्य संभव नहीं है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल :

हमने इस तरह के आतंकी हमले के बारे में कल्पना भी नहीं थी। इस तरह की घटनाओं की जिम्मेदीर हर स्तर पर भी ली जानी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी एल. के. आडवाणी :

गुरुवार को मुंबई दौरा के मद्देनजर मैंने प्रधानमंत्री से बात की और कहा कि हमलोग मुंबई में एक स्थान पर मिलें जिससे लोगों के बीच एकता का संदेश जाए। मुझसे बताया गया कि आपको सूचित किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख :

हमने हालात को देखते हुए नरेंद्र मोदी से घटनास्थल का दौरा नहीं करने की अपील की थी। हमने ऐसी ही अपील प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी की थी। किसी को भी इस तरह के आतंकी हमले का राजनीतिक लाभ लेने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी :

मैं यहां अपने जांबाज जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने आया हूं। हमारी सरकार इस कार्रवाई में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+