पोंटिंग और हसी ने आस्ट्रेलिया को दी मजबूती

एडिलेड, 29 नवंबर (आईएएनएस)। कप्तान रिकी पोंटिंग (79), माइकल हसी (नाबाद 69) और माइकल क्लार्क (नाबाद 43) की सधी हुई पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 241 रन बना लिए।

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 270 रनों पर समेट दी थी। पहले दिन के अपने स्कोर छह विकेट पर 260 रनों से आगे खेलते हुए मेहमान टीम मात्र 10 रन जोड़कर सिमट गई।

आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सबसे अधिक चार विकेट लिए जबकि मिशेल जानसन और नेथन हॉरिट्ज को दो-दो विकेट मिले।

न्यूजीलैंड के बाकी बचे बल्लेबाज-ब्रेंडन मैक्कलम (30), कप्तान डेनियल विटोरी (18), टी. साउथी (2), इयान ओ ब्रायन (0) और क्रिस मार्टिन (0) ने निराश किया।

आस्ट्रेलिया की ओर से अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने 24 रनों का योगदान दिया जबकि उनकी जोड़ीदार साइमन कैटिच ने 23 रन बनाए।

पोंटिंग ने अपनी 124 गेंदों की पारी में 13 चौके लगाए जबकि हसी ने 178 गेंदों पर आठ तथा क्लार्क ने 94 गेंदों पर सात चौके लगाए हैं।

दो मैचों की टेस्ट श्रंखला में आस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है। ब्रिसबेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में उसने न्यूजीलैंड को 149 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+