विस चुनाव : अरविंदर लवली को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने शनिवार को दिल्ली सरकार के शिक्षा व पर्यटन मंत्री अरविंदर सिंह लवली को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के एक मामले में नोटिस जारी किया। आयोग ने उन्हें रविवार शाम तक जवाब देने को कहा है।
आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "गांधीनगर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार लवली के बारे में एक शिकायत आई है कि उन्होंने अपने आधिकारिक लेटर पैड के जरिए लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।"
आयोग ने अपने बयान में कहा है कि लवली ने इस अपील में बतौर मंत्री अपनी उपलब्धियों का ब्योरा भी दिया है। आयोग ने कहा है, "हमने लवली को सफाई देने के लिए एक मौका देने का फैसला किया है। हमने उनसे पूछा है कि कथित चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए।"
आयोग ने कहा है कि रविवार शाम बजे तक लवली ने अपना जवाब नहीं भेजा तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications