9/11 के बाद मुंबई हमला अमेरिकी समाचार माध्यमों पर बड़ी खबर

न्यूयार्क, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आतंकवादी हमले को अमेरिकी मीडिया में काफी प्रमुखता हासिल हुई लेकिन समाचार चैनल सीएनएन ने इसे सबसे अधिक कवरेज दी।

न्यूयार्क, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में आतंकवादी हमले को अमेरिकी मीडिया में काफी प्रमुखता हासिल हुई लेकिन समाचार चैनल सीएनएन ने इसे सबसे अधिक कवरेज दी।

हमले के कुछ ही देर के भीतर आतंकवादियों के साथ गोलाबारी की खबरें सभी जगह फैल गई। पहले 10 घंटे के भीतर तो छिटपुट समाचार ही दिखाए गए।

जैसे ही यह खबर आई कि आतंकवादी अमेरिकी और ब्रिटिश नागरिकों को चुनकर अपना निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, सीएनएन सहित कई ब्रिटिश और अमेरिकी चैनलों ने अपना ध्यान मुंबई हमले की ओर केंद्रित कर दिया।

सभी चैनल हर जगह होने वाली गोलीबारी की खबरें दिखाने लगे। क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ था कि भारत में अमेरिकी लोगों को निशाना बनाया गया था।

विशेषज्ञ इस हमले से भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा करने लगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी अटकलें लगाई जाती रहीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+