संगम के तट पर पंचतत्व में समा जाएंगे वीपी

इलाहाबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक घर 'मांडा हाउस' से संगम लाया गया। अपरान्ह में सिंह के बड़े बेटे अजेय सिंह उन्हें मुखाग्नि देंगे।

लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सिंह ने अंतिम सांस ली। उन्हें शुक्रवार को विशेष विमान ने इलाबाद स्थित 'मांडा हाउस' लाया गया।

इलाहाबाद में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रखे गए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि देने के विभिन्न दलों के नेता पहुंचे, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायाम सिंह यादव शामिल थे।

उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती भी शुक्रवार शाम मांडा हाउस पहुंचीं। उन्होंने राज्य में सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि सिंह वर्ष 1980 से 1982 तक उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+