ताज से चमत्कारिक ढंग से बच निकले यूरोपीय संघ के एक सांसद

न्यूयार्क, 29 नवंबर (आईएएनएस)। आतंकी हमले के एक घंटा पहले ताज महल पैलेस व टॉवर होटल में रुकने आए यूरोपीय संघ(ईयू) की संसद के एक ब्रिटिश सदस्य सज्जाद करीम गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच चमत्कारिक ढंग से बच निकले।

करीम ने वालस्ट्रीट जर्नल को अपनी डरावनी कहानी बयान की। उन्होंने बताया कि 50 अन्य व्यक्तियों के साथ वह होटल की रसोई व उसके बाद एक अंधेरे रेस्तरां के अंदर 6.30 घंटे तक बंद रहे। उसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।

करीम ने बताया, "कई बार दरवाजे पर हलचल हुई। हमें लगा कि बाहर कोई है। लेकिन हमने बत्तियां बुझा रखी थी। हम बिल्कुल चुपचाप अंदर पड़े रहे।''

आतंकवादियों ने रात 9.45 बजे होटल पर हमला बोला था। इसके एक घंटा पहले ही यूरोपीय संघ के एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में करीम ने होटल में पनाह ली थी।

करीम ने कहा, "होटल में आने के कुछ ही समय बाद अचानक होटल के बाहर चीख-पुकार शुरू हो गई। लोग होटल परिसर में इधर-उधर दौड़ने-भागने लगे।''

करीम के अनुसार जब उनके पीछे से गोलियों की तेज आवाज आने लगी तो वह होटल के पिछले दरवाजे की ओर भागने लगे। लेकिन दरवाजे तक पहुंचने के पहले ही एक मशीनगनधारी व्यक्ति से उनका सामना हो गया।

किसी तरह वह रसोई में घुस गए, उसके बाद फिर एक रेस्तरां में। वहां अंदर छुपे लोगों ने दरवाजे पर कुर्सियां व पियानो लगा कर जाम कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+