विस चुनाव : बसपा प्रत्याशी को 99 सदस्यीय परिवार के वोट

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। चुनावी गुणा-भाग में जहां एक-एक वोट कीमती होता है, दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी एक परिवार के 99 सदस्यों के वोट किसी भी प्रत्याशी के लिए बहुत मायने रखते हैं।

यह परिवार है मोहम्मद शरीफ का। इन्हें लोग प्यार से बड़े अब्बा कहते हैं। शरीफ पुरानी दिल्ली में बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र के नबी करीम मुहल्ले में रहते हैं।

वैसे तो इस परिवार में कुल 150 सदस्य हैं, लेकिन मतदाता सूची में 99 का ही नाम दर्ज है।

विभाजन के बाद यह परिवार पंजाब से आकर यहां बस गया था। तभी से यह परिवार कांग्रेस का समर्थक रहा है।

लेकिन इस बार ये लोग कांग्रेस के बदले बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के प्रत्याशी मुशरफीन का समर्थन कर रहे हैं।

मुशरफीन कांग्रेस प्रत्याशी हारून यूसुफ व भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार मोतीलाल सोढ़ी के खिलाफ मैदान में हैं।

शरीफ के भतीजे मोहम्मद नाजिम ने आईएएनएस को बताया, "हमारे घर में बड़े अब्बा का हुक्म अंतिम होता है। उन्होंने इस बार बसपा प्रत्याशी को वोट देने का फैसला किया है।''

नाजिम ने कहा, "बसपा का समर्थन करने के पीछे वजह यह है कि वर्षो से इस क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं हुआ। इसलिए हमने इस बार ऐसे प्रत्याशी को वोट देने का निर्णय किया जो क्षेत्र का विकास कर सके।''

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+