भारत कीचड़ उछालना बंद करे : पाक (लीड-1)

इस्लामाबाद, 29 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में वह भारत के साथ पूरी तरह से जुड़ा हुआ है। साथ ही मुंबई हमले में हाथ होने से इनकार करते हुए उसने कहा कि भारत को कीचड़ उछालने से बचना चाहिए।

मुंबई की घटना के बाद पाक कैबिनेट की हुई बैठक के बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, "आरोप लगाना और कीचड़ उछालना आसान है। इस वक्त हमें चीजों को समझना चाहिए और इस बीमारी से लड़ने के लिए संयुक्त प्रयास करना चाहिए।"

कुरैशी चार दिवसीय भारत दौरे पर गए हुए थे, लेकिन मुंबई की घटना के बाद दौरा स्थगित कर शनिवार सुबह इस्लामाबाद लौट गए।

उन्होंने कहा, "कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया.. पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान की सभी संस्थाएं सर्वसम्मति से यह मान रही है कि इस घिनौने काम में पाक शामिल नहीं हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "हम बचाव की मुद्रा में नहीं है।"

इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद अली दुर्रानी ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) मुंबई हमले की जांच में भारत का पूरा सहयोग करेगी।

एक निजी समाचार चैनल से बातचीत करते हुए दुर्रानी ने कहा कि मुंबई हमले की जांच में आईएसआई भारतीय खुफिया एजेंसियों का पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा, "दोनों देश आतंकवाद और चरमपंथ से पीड़ित हैं। दोनों के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आने से आतंकवाद से निपटने में मदद मिलेगी। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+