संगीत के माध्यम से आशा का संदेश देंगे टुल और अनुष्का
नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। संदेश बहुत साफ है-अगर लंदन द्वितीय विश्व युद्ध और तीन साल पहले ट्यूब में हुए आतंकी हमलों को झेलकर आगे बढ़ सकता है तो फिर भारत क्यों नहीं?
यह संदेश प्रसारित होगा रविवार को, जब दुनिया के बेहतरीन पश्चिमी संगीत बैंड-जेथो टुल और भारतीय आत्मा रखने वाली सितारवादक अनुष्का शंकर संगीत के माध्यम से मुंबई हमले से सहमे राजधानीवासियों में आशा का संचार करेंगे।
टुल बैंड के बांसुरीवादक और प्रवक्ता इयान एंडरसन ने शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारत में हर मुसीबत झेलने की क्षमता है। मैं दिल से यह मानता हूं। मैं आतंकियों से डरकर भारत में अपना कार्यक्रम रद्द नहीं करुं गा। अगर लंदन तमाम आतंकी हमलों से उबर सकता है तो फिर भारत क्यों नहीं।"
दूसरी ओर, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित महान सितारवादक पंडित रविशंकर की पुत्री अनुष्का ने भी कुछ इसी तरह की बात कही।
कार्यक्रम को लेकर अनुष्का ने कहा, "मैंने इससे पहले भी भारत में कई बार कार्यक्रम पेश किए हैं लेकिन इस बैंड के साथ कार्यक्रम देना बिल्कुल अलग अनुभव होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications