मुंबई हमला : जितनी जल्दी हो सके चंडीगढ़ छोड़ देना चाहते हैं विदेशी
चंडीगढ़, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई पर हुए आंतकी हमले ने चंडीगढ़ पहुंचे विदेशी पर्यटकों और व्यवसायियों को इतना डरा दिया है कि वे जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की तैयारी करने लगे हैं।
चंडीगढ़, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई पर हुए आंतकी हमले ने चंडीगढ़ पहुंचे विदेशी पर्यटकों और व्यवसायियों को इतना डरा दिया है कि वे जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की तैयारी करने लगे हैं।
इन दिनों 10 देशों के लगभग 175 प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ पहुंचे हुए हैं। ये सभी भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
विदेशी मेहमानों में इटली, जर्मनी, कनाडा, स्पेन, ब्रिटेन, जापान और नीदरलैंड के लोग हैं।
इन्हीं में से एक कनाडा की पोलर जेनेटिक्स नाम की कंपनी के अध्यक्ष अल्फ्रेड वाल्ह ने आईएएनएस को बताया, "गुरुवार से मेरे दोस्तों और परिजनों के अनगिनत फोन आ चुके हैं। मैं अच्छी तरह नहीं जानता कि मुंबई में क्या हुआ है लेकिन मैं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं।"
ब्रिटेन की मारिया स्टीवार्ड को भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा, "मैं जितनी जल्दी हो सके जर्मनी के रास्ते स्वदेश लौटना चाहती हूं। मेरा यहां 15 दिसंबर तक रुकने का कार्यक्रम था लेकिन अब मैं यहां नहीं रुकना चाहती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications