मुंबई हमला: 'कमांडो ने बखूबी निभाया फर्ज'
मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई के ताज होटल से मुक्त कराए गए एक चिकित्सक का कहना है कि भारतीय कमांडो ने अपना काम बखूबी अंजाम दिया।
चिकित्सक पी.एन. वासवानी का कहना है, "कमांडो ने अपना काम बखूबी अंजाम दिया।" उनका कहना है कि उस भयानक रात को वह कभी नहीं भूल पाएंगे।
वासवानी ने बताया कि वह बुधवार रात एक मरीज को देखने होटल गए थे। उन्होंने जब गोलीबारी की आवाज सुनी तो वह सहम गए। वह होटल के कमरा नंबर 912 में थे।
एक अंग्रजी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो उनके कमरे के पास आए और उनको आवाज दी, तब उन्होंने राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि बुधवार रात मुंबई ताजमहल होटल और ओबेराय होटल समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमले में लगभग 150 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications